अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दस दिन बाद मुकदमा

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

तेईस जुलाई को एक अज्ञात ट्रक चालक ने मांझा फार्म चौखंडी फार्म के पास ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठने वाले 25 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक इरशाद ने दस दिन बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दस दिन बाद मुकदमा

तेईस जुलाई को अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक को चलाते हुए मांझा फार्म चौखंडी फार्म के पास पीछे से टक्कर मार दी थी, ट्रेक्टर ट्राली में सवार चालक सहित पच्चीस लोग घायल हो गए थे। ट्रेक्टर ट्राली के चालक ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दस दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना स्वार के ग्राम बिजड़ा नानकार निवासी इरशाद तेईस जुलाई को अपने परिवार व गांव के लोगों को ट्रेक्टर ट्राली में बैठाकर उत्तराखंड प्रदेश के जसपुर में स्थित कालू पीर की मजार से अपने घर के लिए वापस आ रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के ग्राम मांझा फार्म चौखंडी के पास पहुंचा तो इसी दिन शाम को पांच बजे पीछे से लापरवाही के साथ ट्रक को चलाकर आ रहें ट्रक के चालक ने ट्रेक्टर ट्राली में टक्कर मार दी थी।

जिसमें ट्रेक्टर चालक सहित बैठे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। जो इलाज के बाद घर चले गए थे। ट्रेक्टर ट्राली के चालक इरशाद ने अज्ञात ट्रक चालक के ख़िलाफ़ दस दिन बाद मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsअज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दस दिन बाद मुकदमा