Rampur News: फंदे पर लटकर ट्रक चालक ने दी जान
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: रामपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में ट्रक चालक प्रीतम सिंह ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। बुधवार को अपने परिवार के साथ घर पर खाना खाने के बाद प्रीतम ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है।

Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह ट्रक चालक था। वह बुधवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस बीच खाना खाने के बाद वह कमरे में पहुंचा और पंखे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद में ट्रक चालक ने आत्महत्या की है।


