ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

रामपुर में गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा

जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जनपद का मुख्य आयोजन गांधी समाधि पर हुआ, जहां पूरी आन-बान और शान से तिरंगा फहराया...

रामपुर में गांधी समाधि पर शान से लहराया तिरंगा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 15 Aug 2022 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जनपद का मुख्य आयोजन गांधी समाधि पर हुआ, जहां पूरी आन-बान और शान से तिरंगा फहराया गया।

गांधी समाधि पर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास के नवीन कीर्तिमान स्थापित करते हुए आज देश ने अपनी विश्व स्तर पर अत्यन्त महत्वपूर्ण पहचान बनायी है। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भी देश की एकता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत गांधी समाधि से हुई। गांधी समाधि पर प्रदेश के राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश के उन शहीदों के त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

इस दौरान सांसद घनश्याम लोधी, सूर्य प्रकाश पाल,पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला, सीडीओ एनके कलाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, अपर पुलिस अधीक्षक डा.संसार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर जिलाधिकारी ने भी कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें