राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी
Rampur News - रामपुर, संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम क

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल में की गई। जहां कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद कैंप कार्यालय पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी क्रांति के कारण देश ने प्रगति की नई ऊंचाइयां छुईं। आज हम संकल्प लेते हैं कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं, किसानों, गरीबों और आम जन के लिए जो कार्य किए, वे हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। एआईसीसी सदस्य मुती उर रहमान बबलू ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन संदेश हमें बताता है कि विकास, एकता और सद्भाव के रास्ते पर ही देश आगे बढ़ सकता है। उनकी विचारधारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगी। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धमोरा स्थित कैंप कार्यालय पर राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, मिलक नगर अध्यक्ष कौशल सक्सेना, ब्लॉक अध्यक्ष जिवेंद्र गंगवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अकरम सुलतान, जिला महासचिव वेदराम यादव, महेंद्र यदुवंशी, जगदीश अवस्थी, रामपाल कश्यप, कोमल सिंह, चुन्नीलाल, सुखन लाल, रईस अहमद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




