Tribute to Former PM Manmohan Singh A Loss for the Nation and Personal Grief देश ने बेमिसाल शख्सियत को खो दिया है : बेगम नूरबानो, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTribute to Former PM Manmohan Singh A Loss for the Nation and Personal Grief

देश ने बेमिसाल शख्सियत को खो दिया है : बेगम नूरबानो

Rampur News - रविवार को हिमायत मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की याद में शोकसभा आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके योगदान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 29 Dec 2024 11:58 PM
share Share
Follow Us on
देश ने बेमिसाल शख्सियत को खो दिया है : बेगम नूरबानो

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को रविवार को हिमायत मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोकसभा में याद किया गया। कांग्रेसियों ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा कि देश ने एक बेमिसाल प्रधानमंत्री, सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री और कर्मयोगी महान इंसान को खो दिया। डॉ मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र और मेरा निजी नुकसान है। उन्होंने हमेशा मुझे मान सम्मान दिया। उनके योगदान को इतिहास स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि मनमोहन सिंह देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार के साथ ही महान राजनेता थे। सरदार डॉ. मनमोहन सिंह ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। एआईसीसी के सदस्य व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने कहा कि दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के कार्य बेमिसाल हैं। उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी। मनमोहन सिंह ने ही मनरेगा से लेकर सूचना के अधिकार और वन अधिकार अधिनियम तक की सौगात दी। मनमोहन सिंह सरकार ने अपने 10 साल के शासन में सामाजिक कल्याण को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने पर जोर दिया। शोकसभा के अंत में कांग्रेसियों ने मौन धारण कर दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र सक्सेना, इंटक जिलाध्यक्ष उमेश दुबे, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव साहिर अली खां, पीसीसी सदस्य शारिब अली खां, प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव आमिर कुरैशी, युवा कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आरिफ अल्वी, अरसालान अली खां, इकबाल खां, राम गोपाल सैनी, ज़मील मियाँ, असिफ खा, वासिक अली आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।