मजदूर ने छत की कड़ी से फंदा लगाकर दी जान
Mar 06, 2026 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर के पट्टी फाजिलाबाद निवासी सोनू (28) ने होली मनाने के बाद आत्महत्या कर ली। वह मुरादाबाद में ईंट भट्ठे पर काम करता था। सोमवार रात को उसने कमरे में फंदा लगाया। मंगलवार सुबह उसकी बहन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब अंदर झाँका तो सोनू का शव लटका हुआ मिला।

रामपुर। क्षेत्र के पट्टी फाजिलाबाद निवासी मेघ सिंह का पुत्र सोनू (28) परिजनों के साथ मुरादाबाद के थाना कुंदरकी के जैतवाड़ा गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपनी बहन रिंकी के साथ घर पहुंचा था। पत्नी करीब 20 दिन से मायके में थी। सोमवार की रात सोनू कमरा बंद कर छत की कड़ी में रस्सी डालकर फंदे पर झूल गया। मंगलवार सुबह सात बजे बहन रिंकी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जाली का कपड़ा हटाकर देखा तो सोनू का शव लटका हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


