सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई और चाचा नाजुक
Rampur News - उधम सिंह नगर के काशीपुर के पास एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रामपाल की मौत हो गई, जबकि उसके भाई नंदकिशोर और चाचा रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।

सड़क हादसे में युवक की मौत जबकि भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अनियंत्रित डंपर की बाइक में टक्कर के बाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। गंभीर रूप से घायल भाई और चाचा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा उधम सिंह नगर के काशीपुर के पास हुआ। अजीम नगर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी रामपाल मजदूरी करने के लिए काशीपुर एक फैक्ट्री में जाता था। उसके साथ उसका छोटा भाई और चाचा भी वहीं पर मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम तीनों रात की ड्यूटी करने के लिए घर से फैक्ट्री गए थे।
बताते हैं रविवार सुबह तीनों चाचा भतीजे मजदूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही तीनों काशीपुर से निकले तो सामने से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गए। जबकि डंपर चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लेकिन रास्ते में रामपाल उम्र 35 वर्ष की मौत हो चुकी थी। दोनों घायल नंदकिशोर और रामलाल को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्था की ओर रवाना हो गए। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


