ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई की मौत, दूसरा घायल

Apr 04, 2026 01:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सैफनी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधुपुरी का डेरा निवासी दो सगे भाई बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ब

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई की मौत, दूसरा घायल

शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधुपुरी का डेरा निवासी दो सगे भाई बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कुक्कू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।