Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTragic Road Accident Claims Life of Young Fertilizer Seller in Mirganj
अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद विक्रेता की उपचार के दौरान मौत

संक्षेप:

Rampur News - मीरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में खाद विक्रेता ऋषभ गंगवार की मौत हो गई। वह बुधवार को दुकान खोलने जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अंतिम संस्कार किया।

Dec 12, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

मीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल मिलक कोतवाली के खाद विक्रेता की गुरुवार को मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र में हुआ था। इसमें खाद विक्रेता ऋषभ घायल हो गए थे। एंबुलेंस के द्वारा बरेली के एक निजी अस्पताल उन्हें पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विदित हो कि नगर स्थित मोहल्ला नई बस्ती निवासी वीरेंद्र गंगवार के पुत्र ऋषभ गंगवार 22 वर्षीय जनपद बरेली के तहसील मीरगंज में खाद्य की दुकान चलाते हैं। बुधवार को वह दुकान खोलने के लिए मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम लाभारी कुलछा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद राहगीरों एवं ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा बरेली की एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों बताया कि मृतक अविवाहित था। मृतक की मां का पूर्व में देहांत हो चुका है। मृतक मीरगंज में खाद की दुकान चलाता था। वहीं मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और वह शव को अपने घर ले आए। परिजनों ने गुरुवार को मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।