बैरुआ में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - सैफनी। क्षेत्र के ग्राम बैरुआ में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गां

बैरुआ में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

सैफनी। क्षेत्र के ग्राम बैरुआ में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी करीब सैंतालीस वर्षीय सोमपाल पुत्र मेवाराम अपने खेत से गेहूं निकलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस लौट रहे था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच लगी पिन निकल गई। जिसके चलते ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा किसान उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली के साथ आ रहे मजदूरों ने घायल किसान को किसी तरह बाहर निकाला और उसे सैफनी में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सोमपाल अपने पीछे तीन बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।