रूसी सैनिक के घर पहुंचे विधायक, दी एक लाख की आर्थिक सहायता

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रूस में सेना के प्रदर्शन के दौरान शावेद की गोली लगने से मौत हो गई। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने फतेहगंज में मृतक के परिवार से मुलाकात की और एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।

रूसी सैनिक के घर पहुंचे विधायक, दी एक लाख की आर्थिक सहायता

रूस में सेना के प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले युवक शावेद के गांव फतेहगंज स्थित घर पर स्वार-टांडा विधानसभा के विधायक शफीक अहमद अंसारी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक ने मृतक के पिता दूल्हे हसन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के रुप में चेक दिया। उन्होंने कहा कि शावेद की मौत अत्यंत दुखद है और सरकार से भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि फतेहगंज गांव निवासी शावेद की रूस में सेना के प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

विधायक ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने भी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीप गोयल, देवेंद्र दिवाकर, नूर हसन ठाकुर, प्रधान राजू सैनी, इस्लाम सभासद, नाहिद हुसैन, फैजान बल्ली, रियासत आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।