प्रसव के दौरान पंचायत सहायक की मौत, बच्चा सुरक्षित
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - गांव कासमनगला की पंचायत सहायक नीलम, पति मुलायम सिंह के साथ प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में भर्ती हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद उसे दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह घटना दुखद रही।

प्रसव के दौरान पंचायत सहायक की मौत हो गई। जबकि उसकी बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। क्षेत्र के गांव कासमनगला की पंचायत सहायक नीलम पत्नी मुलायम सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार देर रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी सी-सेक्शन डिलीवरी की गई। नीलम ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर बाद माहौल बदल गया। परिजनों के अनुसार डिलीवरी की कुछ देर बाद ही नीलम को दौरा पड़ा, उसके दो दांत टूट गए। आनन-फानन में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


