Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला उत्तराखंड के युवक का शव

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: बिलासपुर में रेलवे लाइन पर 30 वर्षीय युवक मनोज चंद्र जोशी का शव मिला। उसकी मौत ट्रेन के द्वारा कटने की संभावना जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक चंपावत जिले का निवासी था और घटना कोठा जागीर गांव के पास हुई। पुलिस मामला दर्ज करके कार्यवाही कर रही है।

Rampur News: रेलवे ट्रैक पर मिला उत्तराखंड के युवक का शव

Rampur News: बिलासपुर। रेलवे लाइन पर रविवार तड़के 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। देर रात किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान मनोज चंद्र जोशी 30 पुत्र ईश्वर चंद्र जोशी के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड के चंपावत जिले के थाना पाटी के गांव तिमला कुट का निवासी था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक केशु शर्मा ने बताया कि यह शव कोठा जागीर गांव स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन से रुद्रपुर की तरफ लगभग 400 मीटर दूर रेलवे पटरियों पर पड़ा था।

यह स्थान केमरी रोड पर राधे निवास कालोनी से आगे एक धर्मकांटे के पास से जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। जीआरपी तड़के करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व पंचनामे की कार्रवाई की। मृतक के स्वजन को सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि युवक की मृत्यु ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। इस मामले में आगे की सभी कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।