होली पर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत,भाई घायल
Rampur News - सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली मनाने के लिए घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बदायूं के मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में बरेली रेफर किया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने रौंद दिया। दोनों बाइक पर सवार होकर होली मनाने अपने घर जा रहे थे। हादसे में बदायूं के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि,शाहजहांपुर का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया। बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के कमां गांव निवासी मनोज कुमार (18) अपने ममेरे भाई शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ागांव निवासी सोनू और गांव के ही करीब चालिस लोगों के साथ पानीपत स्थित एक कंपनी में कार्य करता था।
होली पर्व को मनाने के लिए मनोज और सोनू बाइक से रविवार की शाम सात बजे पानीपत से निकले। सोमवार की भोर में दोनों रामपुर पहुंचे थे कि तभी संजीवनी अस्पताल के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि,एक युवक घायल है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अन्य चालीस साथी बस से आ रहे थे रामपुर। पानीपत स्थित एक कंपनी में सोनू और मनोज के अलावा इनके गांव के ही चालीस लोग भी कार्य करते थे। यह लोग सब एक साथ रहते थे। होली का पर्व होने के कारण सभी को घर जाना था। जिस कारण सभी लोगों ने बस को बुक किया था। मगर मनोज और सोनू बाइक से ही निकल गए थे। जबकि,किराए की बस में गांव के ही चालीस लोग सवार थे। 15 किलोमीटर पहले मिली हादसे की जानकारी रामपुर। बस में सवार गांव के चालीस लोग सोमवार की सुबह गांव पहुंचने ही वाले थे कि एक फोन ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। बस में सवार लोगों ने जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास बताया कि बस में सवार लोग गांव पहुंचने ही वाले थे कि बस गांव से 15 किलोमीटर पहले ही एक युवक के पास हादसे की जानकारी आई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



