सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Rampur News - भोट। खौद-थूनापुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक फैजान की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फैजान को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भोट। खौद -थूनापुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना क्षेत्र के किशनपुर पनचक्की गावं निवासी महमूद का पुत्र फैजान (21 वर्ष )मंगलवार शाम अपने घर से थूनापुर की ओर जा रहा था। खौद -थूनापुर मार्ग में केशोनगली गांव की पुलिस के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पहुंच गयी व घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल फैजान को मृत घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। तहरीर आने पर रिपेार्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


