रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार चंद्रपाल को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और चालक की तलाश शुरू कर दी है। चंद्रपाल की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और उनकी पत्नी बीमार हैं।

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा, मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक सवार ग्रामीण को रौंद दिया। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक लकड़ी से लदी ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। पटवाई थाना क्षेत्र के मढ़ौली मझरा गांव निवासी चंद्रपाल (45) मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। उनकी पत्नी चंद्रावती लंबे समय से बीमार हैं, और घर की पूरी जिम्मेदारी चंद्रपाल पर थी। चंद्रपाल बाइक पर सवार होकर रामपुर की तरफ आ रहे थे।

तभी पंजाबनगर के पास एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चंद्रपाल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई।सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया है। जबकि क्षतिग्रस्त बाइक अजीतपुर चौकी में खड़ी कराई गई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।