ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से पलट गया टैंपो, एक महिला की मौत, सात घायल
Apr 11, 2026 10:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - टांडा। थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव दौलपुर से टांडा को आ रहें टैंपो में गांव मल्हूपुरा के पास मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक द्वारा टक्कर मार दिए जान

थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव दौलपुर से टांडा को आ रहें टैंपो में गांव मल्हूपुरा के पास मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से पलटे टैंपो में चीख पुकार मच गई। टैंपो में चालक और छ महिलाओं सहित सात घायल हो गए है। जबकि एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। घायलों को टांडा सीएचसी में ले जाया गया। शव का पीएम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया है। सभी महिलाएं शादी में भात की दावत खाकर शुक्रवार की देर रात टैंपो से अपने घर थाना टांडा क्षेत्र के गांव सूरजपुर के लिए आ रहीं थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


