Rampur News: रामपुर में सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल
Rampur News: शाहबाद में पिता ओमवीर और बेटे शिवम (10) की बाइक की पिकअप से टक्कर में बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर है। हादसा रविवार को हुआ, जब दोनों रमपुरा गांव से लौट रहे थे। दोनों को उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ शिवम की मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

Rampur News: शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार पिता ओमवीर और बेटे शिवम (10) की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में बेटे शिवम की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार देर शाम गुजरेला गांव निवासी ओमवीर अपने बेटे शिवम के साथ रमपुरा गांव से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवला रोड स्थित गुजरेला गांव के मोड़ पर बाइक सवार की टक्कर पिकअप से हो गई। हादसे में पिता ओमवीर और बेटे शिवम को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
लेकिन परिवार वाले दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान शिवम की सोमवार तड़के मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। अचानक मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवम कक्षा पांच का विद्यार्थी था।


