ओवरलोड बालू लदी बैलगाड़ी के नीचे दबकर बैल की मौत, चालक पर केस

Mar 01, 2026 12:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - समोदिया, संवाददाता। शनिवार दोपहर धनपुरा शाहदरा में एक बैलगाड़ी के अधिक वजन के कारण एक बैल जुए के नीचे दब गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में दूसरे बैल को बचा लिया गया।

ओवरलोड बालू लदी बैलगाड़ी के नीचे दबकर बैल की मौत, चालक पर केस

समोदिया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनपुरा शाहदरा के पास शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। अधिक मात्रा में बालू लदी एक बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ने से एक बैल जुए के नीचे दब गया और नदी के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उप-निरीक्षक आदर्श कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर पुलिस टीम के साथ धनपुरा शाहदरा क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कोसी नदी क्षेत्र के पास भीड़ जमा दिखी। मौके पर जाकर देखा तो एक बैलगाड़ी पर क्षमता से अधिक बालू रेता लदा हुआ था।

अधिक वजन के कारण गाड़ी का एक बैल जुए के नीचे दब गया था और पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा बैल जीवित पाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बैलगाड़ी चालक भूरा पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी ग्राम शाहपुर थाना टांडा ने गाड़ी में इतना अधिक रेता भर रखा था कि बैल उसे खींचने में पूरी तरह असमर्थ थे। बेजुबान जानवर पर की गई इस क्रूरता के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया व वजन के नीचे दबकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक भूरा के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।