केमरी में ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
केमरी स्टेशन पर एक ग्रामीण की मौत हो गई जब वह ट्रेन से उतरते समय फिसल गए। सुल्तान (55) मुरादाबाद से दवा लेकर लौट रहे थे। ट्रेन के चलते ही उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन के नीचे आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

केमरी। केमरी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। क्षेत्र के बिढ़पुरा गांव निवासी सुल्तान (55) सोमवार सुबह मुरादाबाद जिले के दलपतपुर में दवा लेने गए थे। मुरादाबाद से लालकुआँ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से शाम करीब चार बजे वह केमरी स्टेशन पर उतर रहे थे। जैसी ही वह ट्रेन से उतरने लगे इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गए। और ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत
की सूचना पर मौके पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी। भीड़ में से कुछ लोगों ने मृतक की पहचान बिढ़पुरा निवासी सुल्तान के रूप में की। थोड़ी ही देर में सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मामले की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


