Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTraffic Jam Continues on Rampur-Bazpur Road Local Administration Silent
स्वार में  दो किमी तक वाहनों की कतार, जाम से हाल बेहाल

स्वार में दो किमी तक वाहनों की कतार, जाम से हाल बेहाल

संक्षेप:

Rampur News - स्वार। संवाददाताजपुर मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। जाम के चलते करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना

Jan 06, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

नगर में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रामपुर-बाजपुर मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। जाम के चलते करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि शाम ढलने तक वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए, जबकि नगर पालिका प्रशासन समस्या पर आंखें मूंदे बैठा रहा। मंगलवार को रामपुर-बाजपुर मार्ग के साथ-साथ बिलासपुर मार्ग पर भी जाम लग गया, जिससे दोनों मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी रास्ता नहीं मिल सका और उन्हें मजबूरन वाहनों के बीच से निकलना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा रामपुर-बाजपुर मार्ग की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन सड़क को फुटपाथ से ऊंचा कर देने के कारण वाहन चालकों को सड़क से नीचे उतारने में दिक्कत हो रही है। यही स्थिति जाम का एक बड़ा कारण बन रही है। इसके अलावा नगर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से रामपुर-बाजपुर मार्ग संकरा हो गया है। सड़क किनारे दुकानों और अवैध रूप से खड़े वाहनों के चलते रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एसडीएम अमन देओल ने बताया पालिका प्रशासन को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।