डंपर चालक और बाइक सवारों में विवाद, मुख्य मार्ग पर लगा जाम
बुधवार रात रामपुर-बाजपुर मार्ग पर डंपर चालक और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद हुआ। गाली-गलौज और मारपीट के चलते यातायात बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और यातायात पुनः शुरू हुआ।

स्वार। नगर के रामपुर-बाजपुर मार्ग पर बुधवार देर रात डंपर चालक और बाइक सवार युवकों के बीच विवाद के चलते जाम लग गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा यातायात शुरू कराया। बिजलीघर चौराहे के पास बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर की ओर से आ रहे एक डंपर को कुछ बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक से गाली-गलौज शुरू कर दी। चालक द्वारा विरोध करने पर मामला और बढ़ गया और युवक आक्रोशित होकर डंपर पर चढ़ गए और चालक के साथ मारपीट करने लगे।मौके
पर शोर-शराबा होने पर आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर एकत्र हो गए। काफी देर तक चले हंगामे के चलते रामपुर-बाजपुर मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ और यातायात दोबारा शुरू हो सका।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


