Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsTraffic Closure on Milak-Bilaspur Route for Bridge Repair Starting November 27
मिलक-बिलासपुर मार्ग पर अब 27 से नहीं चलेंगे वाहन

मिलक-बिलासपुर मार्ग पर अब 27 से नहीं चलेंगे वाहन

संक्षेप:

Rampur News - मिलक से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर यातायात 27 नवंबर से बंद होगा। पीलाखार नदी के पुल की मरम्मत के कारण यह निर्णय लिया गया है। पुल की स्थिति खराब होने के चलते यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। यह कार्य लगभग 45 दिनों तक चलेगा।

Fri, 21 Nov 2025 01:06 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

मिलक से बिलासपुर जाने वाले मार्ग पर यातायात अब 27 नवंबर से बंद होगा। पूर्व में लोक निर्माण विभाग शुक्रवार से यातायात बंद करने की तैयारी में था मगर पुलिस-प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब इस मार्ग पर 27 नवंबर से सभी वाहनों का आवागमन बंद होगा। मार्ग पर सिमरा गांव के पास स्थित पीलाखार नदी के पुल की मरम्मत कार्य की वजह से करीब डेढ़ माह तक यातायात बदले हुए मार्ग से सुचारू रखा जाएगा। मिलक-बिलासपुर मार्ग पर करीब 19 किमी दूरी पर स्थित सिमरा गांव के पास पीलाखार नदी बहती है, जिस पर 1965 में पुल बना था। जो अब काफी जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिछले दिनों हैवी ट्रैफिक रोक कर पुल की रिपेयरिंग की गई थी लेकिन, पुल इस लायक नहीं हो पाया जो इस पर ट्रैफिक को सुचारू रखा जा सके। जिसके चलते अब पूरी तरह से यातायात बंद कर पुल की मुकम्मल मरम्मत की जाएगी। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता इंजी. गौरव सिंह ने बताया पुल पर मरम्मत कार्य के लिए पूर्व में 21 नवंबर से काम शुरू किए जाने की तैयारी थी मगर अनुमति नहीं मिलने की वजह से अब 27 नवंबर से आगामी 45 दिन तक यातायात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि के लिए यातायात के सुचारू संचालन को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। केमरी और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन रामपुर मार्ग से नैनीताल बाईपास होकर मिलक की ओर प्रस्थान करेंगे। बिलासपुर से आने वाले वाहन वाया केमरी या फिर सीधे नैनीताल हाईवे होते हुए शहजादनगर से मिलक की ओर से गुजरेंगे। इसी तरह से मिलक से बिलासपुर जाने वाले वाहन सीधे मिलक से शहजादनगर, नैनीताल बाईपास होते हुए जा सकेंगे। मिलक-रठौंडा क्षेत्र से आने वाले वाहन रठौंडा-धमोरा-रामपुर मार्ग से होकर बिलासपुर की ओर प्रस्थान करेंगे। बयान:- मिलक-बिलासपुर मार्ग पर सिमरा के पास स्थित पीलाखार नदी पर बने पुल की मरम्मत अब 27 नवंबर से होगी। इस अवधि से पुल पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को डायवर्ट कर दूसरे मार्ग से गुजारा जाएगा। -इंजी. गौरव सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोनिवि।