ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरनहाते समय महिला का वीडियो-फोटो लिए, तहरीर दी

नहाते समय महिला का वीडियो-फोटो लिए, तहरीर दी

रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का नहाते समय एक युवक ने वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। महिला की नजर जब युवक पर पड़ी तो वह...

नहाते समय महिला का वीडियो-फोटो लिए, तहरीर दी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 24 Aug 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का नहाते समय एक युवक ने वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए। महिला की नजर जब युवक पर पड़ी तो वह मौके से भाग गया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। महिला का कहना है मंगलवार शाम के समय वह अपने घर में नहा रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही एक पड़ोसी युवक छत पर चढ़कर अपने मोबाइल से महिला का वीडियो-फोटो खींच रहा था। जैसे ही महिला की नजर ऊपर की ओर गयी तो उसने युवक को मोबाइल से वीडियो बनाते देख लिया। जिस पर युवक वहां से भाग कर अपने घर में छुप गया। कुछ ही देर में महिला भी पीछे से उसके घर पहुंच गयी। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक अपने घर में मोबाइल से फोटो डिलीट कर रहा था। महिला ने युवक के हाथों से मोबाइल छीन लिया। महिला का कहना है कि उसका पति भी इस समय घर पर नहीं है, मजदूरी करने के लिए कहीं बाहर गया हुआ है। जिस पर महिला गांव के ही अपने एक परिचित को लेकर बुधवार को थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक का मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस, आरोपी को किशोर बता रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद गौतम ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े