एक साल में 169 ने तंबाकू का सेवन छोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 169 लोगों ने तंबाकू छोड़ने का प्रण लिया। पिछले एक साल में 6653 मरीजों ने तंबाकू छोड़ने की सलाह ली, जिनमें से 1278 निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हैं। तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और इसके खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

एक साल में 169 ने तंबाकू का सेवन छोड़ा

रामपुर। एक साल में जिले में 169 लोगों ने तंबाकू से तौबा कर ली। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से प्रभावित होकर इन लोगों ने तंबाकू छोड़ने का प्रण लिया। तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं। इसीलिए तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के द्वारा अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभाव और तंबाकू की लत को छुड़ाने का काम किया जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डा. शहजाद बताते हैं कि बीते एक साल में कुल 6653 मरीजों ने तंबाकू छोड़ने संबंधी सलाह ली। जिसमें से कुल 1278 निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी पर हैं और 169 मरीजों ने तंबाकू का सेवन छोड़ दिया है。

एक साल में यह हुई कार्रवाई

कोटपा अधिनियम 2003 में धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान के लिए 1680 लोगों से 80020 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। धारा 6 ए के अंतर्गत 108 तंबाकू विक्रेताओं से 21900 और धारा 6 बी में विद्यालय के आसपास तंबाकू उत्पादन बेचने वाले दुकानदारों से 14400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

Voice of UP

तंबाकू के दुष्प्रभाव

- तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। इसीलिए तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के द्वारा समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों और सरकारी अस्पतालों में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

-डा. दीपा सिंह, सीएमओ

सामान्य प्रश्न

रामपुर में तंबाकू छोड़ने के लिए कितने लोगों ने प्रण लिया?
रामपुर में 169 लोगों ने तंबाकू छोड़ने का प्रण लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।