ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबदमाशों ने मजदूर को गोली मारी, गंभीर

बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी, गंभीर

थाना टांडा में देर शाम बदमाशों ने मजदूर को गोली मार दी। मजदूर साइकिल से अपने घर जा रहा था और नही रूकने पर बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता...

बदमाशों ने मजदूर को गोली मारी, गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 21 Mar 2018 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना टांडा में देर शाम बदमाशों ने मजदूर को गोली मार दी। मजदूर साइकिल से अपने घर जा रहा था और नही रूकने पर बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुन तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश मौके से खिसक लिये। सूचना पर आई पुलिस घायल को लेकर रामपुर अस्पताल चली गई।

हालत गंभीर होने पर मजदूर को मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।मामला सैदनगर चौकी क्षेत्र के भटपुरा मोड़ का है। मानकपुर के मझरा निवासी कृपाल सिंह सोमवार की देर शाम साइकिल से अपने घर जा रहा था। बताते हैं भटपुरा मोड़ पर पहले से खड़े कुछ बदमाशों ने उसे रोकना चाहा। लेकिन कृपाल ने साइकिल और तेज कर दी। नहीं रूकने पर बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। फायर लगने के बाद कृपाल जमीन पर गिर गया और तड़फने लगा।

फायर की आवाज सुन तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सैदनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे मुरादाबाद के लिये रेफर कर दिया गया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जो भी आरोपी होगा जल्दी पकड़ा जाएगासंदीप कुमार बालियान चौकी प्रभारी सैदनगर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें