डायट में हुई शोध कार्यप्रणाली उन्मुखीकरण कार्यशाला

Jan 20, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - फोटोआयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों हेतु शोध कार्यप्रणाली उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 16 से 19 जनवरी तक आयो

डायट में हुई शोध कार्यप्रणाली उन्मुखीकरण कार्यशाला

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों हेतु शोध कार्यप्रणाली उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 16 से 19 जनवरी तक आयोजित की गई। डायट प्राचार्य अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। डायट प्राचार्य ने कार्यशाला में शोधपरक दृष्टिकोण की महत्वता बताते हुए शिक्षक प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों से अपने दैनिक शैक्षिक कार्यों में शोध निष्कर्षों के प्रयोग पर बल दिया। कार्यशाला की समन्वयक डायट प्रवक्ता पुष्पा देवी ने बताया कि एस.सी.ई.आर.टी. उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में जनपद रामपुर में शोध कार्यप्रणाली पर प्रथम बार उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

यह शिक्षक प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों में शोध अभिक्षमता के विकास हेतु की गई पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षक-प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के क्रमबद्ध एवं वैज्ञानिक समाधान की ओर प्रवृत्त करना है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षिक शोध की अवधारणा एवं प्रकार, शोध में आईसीटी उपकरणों का उपयोग, आंकड़ों के संग्रहण के उपकरण, शोध उद्देश्य एवं परिकल्पना, नमूना चयन, शोध उपकरण निर्माण, आंकड़ों का विश्लेषण (पैरामीट्रिक एवं नॉन-पैरामीट्रिक सांख्यिकी), संबंधित साहित्य की समीक्षा, क्रियात्मक शोध, शोध प्रतिवेदन लेखन, संदर्भ शैली तथा शोध नैतिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर, म.ज्यो. फुले. रूहेलखंड विश्वविद्यालय-बरेली, जे.एस. हिन्दू पी.जी. कॉलेज-अमरोहा, फिजिकल कॉलेज-रामपुर, डायट हरदोई, डायट-अमरोहा आदि संस्थानों से आए विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला के समापन पर समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण किए गए। इस अवसर पर ब्रजराज किशोर, श्याम रस्तोगी, प्रेमचंद कुमार, राजेश कुमार, सचिन कुमार, अनूप कुमार, उजमा खानम, राम कृष्ण, जिलेश कुमार आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।