Rampur News: जमीन बेचने को लेकर धमकी देने का आरोप, एक के खिलाफ रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: शाहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार में जमीन बेचने के विवाद को लेकर एक युवक ने महिला को धमकी दी। महिला जानवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना उस समय की है जब वह अपनी बेटी के साथ मायके गई थीं और युवक उनके घर में घुसकर गाली-गलौज कर रहा था।

Rampur News: जमीन बेचने को लेकर धमकी देने का आरोप, एक के खिलाफ रिपोर्ट

Rampur News: शाहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नानकार में जमीन बेचने को लेकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नानकार निवासी जानवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी बेटी शिवानी के साथ मायके ग्राम खाता चितातमन गई थीं। उनके अनुसार, 28 अगस्त को दोपहर करीब 12:20 बजे वह अपनी बेटी के साथ मायके में थीं। इसी दौरान गांव का अनीकेत उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: जमीन बेचने को लेकर धमकी देने का आरोप, एक के खिलाफ रिपोर्ट