ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरउन्नत खेती के तीस माहिर होंगे पुरस्कृत

उन्नत खेती के तीस माहिर होंगे पुरस्कृत

उन्नत खेती के माहिरों का हौंसला बढ़ाने के लिए इनाम से नवाजा जाएगा। पशु और मत्स्य पालक भी पुरस्कृत होंगे। लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी...

उन्नत खेती  के तीस माहिर होंगे पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरFri, 03 Dec 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नत खेती के माहिरों का हौंसला बढ़ाने के लिए इनाम से नवाजा जाएगा। पशु और मत्स्य पालक भी पुरस्कृत होंगे। लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग ने पांच किसानों का चयन कर लिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। उस दिन कृषि विभाग की ओर से गोष्ठियां होंगी। उसमें उन्नति खेती के माहिर, पशु पालन, बागवानी और मत्स्य पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। किसानों का चयन फसलों की क्राप कटिंग के आधार पर किया गया है। जो किसान फसलों का अधिक उत्पादन ले रहे हैं उन्हीं को इनाम से नवाजा जाएगा।

उप निदेशक कृषि अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड क्षेत्र से पांच-पांच किसान, पुशपालक और मत्स्य पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। कृषि विभाग ने पांच किसानों का चयन कर लिया है। इसी तरह गन्ना विभाग, मत्स्य पालन विभाग और पशुपालन विभाग से चयन लाभार्थियों की सूची मांगी है। उस दिन आयोजित होने वाली गोष्ठियों में किसानों को उन्नत के टिप्स दिए जाएंगे। उसमें किसान मेला भी लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें