Rampur News: सैफनी में नकब लगाकर दो घरों से जेवर-नगदी चोरी

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: गुरुवार रात सैफनी के मडैयान गौर गांव में चोरों ने चार घरों में चोरी की कोशिश की। दो घरों में चोर सफल हुए, जहां विधवा असगरी के घर से 10 हजार रुपये और अन्य सामान चुराए गए। निजामुद्दीन की बेटी ने चोर को देखकर शोर मचाया, लेकिन चोर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

Rampur News: सैफनी में नकब लगाकर दो घरों से जेवर-नगदी चोरी

Rampur News: सैफनी में गुरुवार रात थाना क्षेत्र के मडैयान गौर गांव में चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकब लगा लिया, जिसमें दो घरों में वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए। जबकि दो घरों में चोरी का प्रयास सफल नहीं हो सका। बताया गया कि गांव निवासी विधवा असगरी अपने बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान संदूक से निकाल लिया। वहीं, निजामुद्दीन के घर में उसकी दो बेटियां कमरे में सो रही थीं।

चोर द्वारा सो रही बेटी नाजमा(विवाहिता) के कान से कुंडल और नाक की लौंग निकालते समय आंख खुल गई। इससे पहले की वो चोर को पकड़ पाती, चोर कुंडल खींखकर नकब के रास्ते बाहर निकलकर फरार हो गया।ग्रामीणों ने रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाओं की जानकारी ली और घरों में लगाये गए नकब को बंद करा दिया। बताया गया कि गांव में कदीर और जरीफ के घर में भी नकब लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: सैफनी में नकब लगाकर दो घरों से जेवर-नगदी चोरी