नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन पर रिपोर्ट
मिलक। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी

मिलक। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के कामकाज में मां का हाथ बंटाती है। आरोप लगाया कि करीब सात माह पूर्व उसकी बेटी जंगल से लकड़ियां लेने गई थी। गांव निवासी एक नाबालिग,साकिब और अयान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटनाक्रम को किसी को बताने पर तीनों ने जान से मारने की धमकी दी।आरोप लगाया कि कुछ समय बाद बेटी की तबीयत खराब रहने लगी, जिसको उन्होंने चिकित्सक से जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने एक नाबालिग और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं कोतवाल मानी राम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर विवेचना की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


