Rampur News: गन्ना समिति पर किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
Rampur News: रामपुर में सहकारी गन्ना विकास समिति ने तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना जागरुकता एवं नामांकन कार्यक्रम की शुरुआत की। समिति अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय और जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें गन्ना किसानों को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई।

Rampur News: रामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति रामपुर में तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना जागरुकता एवं नामांकन कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को समिति अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय और जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में गन्ना किसानों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम किसान मानधन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर सचिव केजी गौतम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, इफको रामपुर के उप क्षेत्रीय प्रबंधक जेएस रावत, गन्ना पर्यवेक्षक और समिति से जुड़े तमाम गन्ना किसान उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


