नशेड़ी पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, बदहवास हाल में छोड़कर भागा

Jan 28, 2026 10:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

Rampur News - रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में नशेड़ी पिता ने सगी बेटी के साथ दरिंदगी कर दी। इसके बाद खून में लथपथ हाल में दूसरी बेटी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस

नशेड़ी पिता ने नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, बदहवास हाल में छोड़कर भागा

रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में नशेड़ी पिता ने सगी बेटी के साथ दरिंदगी कर दी। इसके बाद खून में लथपथ हाल में दूसरी बेटी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी बेटी की ओर से आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस पीड़िता का डाक्टरी मुआयना कराने की तैयारी कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शराब का आदी है। उसकी पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। घर में वह तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहता है। उसकी बड़ी बेटी ने बुधवार को पटवाई थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि बड़ी बेटी का आरोप है कि 20 जनवरी को उसकी एक बहन पड़ोस के एक कार्यक्रम में गई थी। जबकि तेरह वर्षीय दूसरी बहन और छोटा भाई पिता के साथ घर पर थे। आरोप है कि पिता ने उसकी तेरह वर्षीय बहन के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे पड़ोस में गई दूसरी बेटी के पास छोड़कर भाग गया। बताया कि वह खूंटे पर गिर गई। खून में लथपथ कपड़े देख बहन उसे दादी के पास लेकर गई। जिसके बाद किशोरी का चाचा और दादी उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। उसका उपचार कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;