Rampur News: रामपुर में आईटीआई में 1404 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्

Rampur News: रामपुर में आईटीआई में 1404 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू

Rampur News: जिले के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त की रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के नौ आईटीआई संस्थानों में कुल 1404 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय और निजी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकेंगे। शुल्क जमा होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकाला जा सकेगा।

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे। सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। नोडल राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने बताया कि प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: रामपुर में आईटीआई में 1404 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू