ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरगोवंश के कारोबार में कुर्क की एक करोड़ की संपत्ति रिलीज

गोवंश के कारोबार में कुर्क की एक करोड़ की संपत्ति रिलीज

गोवंश कारोबार के आरोप में कुर्क की गई करीब एक करोड़ की सपंत्ति जांच-पड़ताल के बाद रिलीज कर दी गई। संपत्ति आरोपी जावेद कुरेशी के नाम नहीं पाई गई। मकान और पेट्रोल पंप को प्रशासन ने कुर्क कर तहसीलदार को...

गोवंश के कारोबार में कुर्क की एक करोड़ की संपत्ति रिलीज
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 16 Dec 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवंश कारोबार के आरोप में कुर्क की गई करीब एक करोड़ की सपंत्ति जांच-पड़ताल के बाद रिलीज कर दी गई। संपत्ति आरोपी जावेद कुरेशी के नाम नहीं पाई गई। मकान और पेट्रोल पंप को प्रशासन ने कुर्क कर तहसीलदार को प्रशासक बना दिया था।

शहर के मुहल्ला घेर मर्दान खां निवासी जावेद कुरैशी पर गोवंश के कारोबार का आरोव है। जावेद पर गोवध आरोप में भी कई मामले दर्ज है। पुलिस पर हमला किए का भी आरोप है। इस पर प्रशासन ने गोवध के अवैध कारोबार से जुटाई गई संपत्ति को कुर्क कर लिया था, लेकिन यह जांच में साबित नहीं हो सका। भारी पुलिस बल करीब दो माह पहले घेर मर्दान खां पहुंचा था, पुलिस मकान खाली कराकर प्रशासन ने अपना ताला डाल दिया था। बाद में नैनीताल हाईवे पर पेट्रोल पंप भी कुर्क कर लिया गया था और तहसीलदार सदर को प्रशासक बना दिया गया था।

बाद में इसकी जांच-पड़ताल की गई। आरोपी को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। पता चला कि मकान भी जावेद कुरैशी के नाम नहीं था, जबकि पेट्रोल पंप चार लोगों ने मिलकर लगाया था। इसलिए संपत्ति जावेद कुरैशी की नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कुर्क की गई संपत्ति को रिलीज कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें