किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहा बाल अपचारी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - भोट । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की साढ़े तेरह वर्षीय पुत्री का पड़ौसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने किशोरी को अपने घर में अकेल

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की साढ़े तेरह वर्षीय पुत्री का पड़ौसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों ने किशोरी को अपने घर में अकेला देख अपनी तीन अन्य साथियों की मदद से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अगले ही दिन किशोरी को बरामद कर लिया था।वहीं किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ायी थी। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि रविवार को मामले में फरार चल रहे एक बालअपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


