टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली रवाना हुए शिक्षक
Rampur News - रामपुर,संवाददाता। शिक्षकों का आंदोलन लगातार मुखर होता जा रहा ह। अनिवार्यता खत्म करने के लिए लगातार शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी हाथों में काल

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन लगातार मुखर होता जा रहा ह। अनिवार्यता खत्म करने के लिए लगातार शिक्षक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं तो कभी धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रहे हैं। हालांकि ठोस निष्कर्ष न निकलने पर शिक्षकों ने चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया ह। इस धरने में करीब 22 राज्यों के शिक्षक दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामपुर से भी करीब 500 शिक्षक इस धरने में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार की शाम को नारेबाजी करते हुए शिक्षक बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) कक्षा एक से आठ तक सरकारी शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य अर्हता परीक्षा है। यह परीक्षा बाल विकास और शिक्षण कौशल का आंकलन करती है। इसका विरोध मुख्य रूप से सेवारत (पहले से नियुक्त) शिक्षक कर रहे हैं। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 से सभी शिक्षकों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है। जिससे वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों को नौकरी पर खतरा और अनुभव की अनदेखी का डर सता रहा है। जिस कारण पहले से कार्यरत शिक्षक इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कई बार विरोध प्रदर्शन के बाद भी हल न निकलने पर अब सभी शिक्षक संघ एक मंच पर आ गए हैं। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के य अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में पूरे प्रदेश के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करनाशुरू कर दिया है। इसी के तहत 22 फरवरी को ट्विटर अभियान चलाकर विरोध किया गया था। 25 फरवरी तक शिक्षक हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के बाद पैदल मार्चनिकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा था। हालांकि इसके बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। जिस पर शिक्षकों ने चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल-धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में करीब 22 राज्यों के शिक्षक विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामपुर से भी पांच सौ शिक्षक शामिल हो रहे हैं। सभी बसों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


