मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को ताजियेदारों संग हुई बैठक
शाहबाद में मोहर्रम के लिए ताजियेदारों की बैठक हुई। एसडीएम ने ताजिया उठाने से लेकर दफनाने की जिम्मेदारी कमेटी को सौंपी। ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। नई परंपराओं की अनुमति नहीं है। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

सैफनी/शाहबाद। आगामी मोहर्रम को लेकर रविवार को शाहबाद कोतवाली में ताजियेदारों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि ताजिया उठाने से लेकर दफनाने तक की पूरी जिम्मेदारी कमेटी की होगी और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीओ देवकीनंदन ने निर्देश दिए कि किसी भी ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा। नई परंपरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने युवाओं से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने की अपील की। बैठक में अपराध निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, हल्का इंचार्ज रमेश चंद्र, नगराध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता, गोरे खां, जमीर उर्फ चन्ना खां, अफरोज खां समेत विभिन्न गांवों के ताजियेदार मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


