ओपीडी में उमड़ी मरीजो की भीड़, डायरिया के मरीजों की बड़ी संख्या
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामपुररामपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी काउंटर पर मरीज और तीमारदारो की भारी भीड़ रही। इन दिनों मौसम में हो रहे तेज उतार-चढ़ाव के कारण जिलेभर में सर्दी,

जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी काउंटर पर मरीज और तीमारदारो की भारी भीड़ रही। इन दिनों मौसम में हो रहे तेज उतार-चढ़ाव के कारण जिलेभर में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिलके चलते जिला अस्पताल में अधिकतर मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


