ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरटांडा में सुहागिनों ने व्रत रखा

टांडा में सुहागिनों ने व्रत रखा

पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन सुख समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ रखकर व्रती महिलाओं ने रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत...

टांडा में सुहागिनों ने व्रत रखा
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 24 Oct 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पति की लंबी उम्र, वैवाहिक जीवन सुख समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ रखकर व्रती महिलाओं ने रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ा।

नगर सहित क्षेत्र में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का ब्रत रखा, ओर शाम चांद को अर्ध्य देकर ओर छलनी से पति का चेहरा देखकर ब्रत खोला। रविवार को करबा चौथ का सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा गया यह ब्रत सुहागिन महिलाओं का अपना खास पर्व है। सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा गया। ब्रत के दौरान महिलाएं दुल्हन की तरह सजती सवरती है इतना ही नहीं सोलह श्रंगार भी करती है। व्रत में दिन भर कुछ भी खाया पिया नहीं। बताया जाता है कि करबा चौथ का ब्रत दांपत्य जीवन में मधुरता लाने, वैवाहिक जीवन, सुख समृद्धि बाला होता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए सुहागिन महिलाओं ने ब्रत रखा और शाम होते ही समयानुसार चंद्रमा को अर्ध्य देकर ओर छलनी में पति का चेहरा देखकर सुहागिन महिलान ने ब्रत खोला । मान्यता है कि बिना कथा सुने यह ब्रत अधूरा माना जाता है। इससे पति के मजबूत रिश्ते, प्यार ओर विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें