नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों में भरा जोश, जमकर नारेबाजी
सैदनगर (रामपुर)। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। पांडे ने छात्रों को पार्टी का समर्थन दिया। विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के नोटिस के विरोध में यह धरना आयोजित किया गया था।

सैदनगर (रामपुर)। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष को देख छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे लाव लश्कर के साथ छात्रों में जोश भरने पहुंचे थे। विधायकों पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों को पार्टी की और से पूरा समर्थन दिया。
धरने का उद्देश्य
सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को रामपुर विकास प्राधिकरण नें 15 दिन के अंदर ध्वस्त करने का नोटिस दिया था। भवन ध्वस्त करने के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। गुरुवार को धरने के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने लश्कर के साथ पहुंचे तो धरने पर बैठे छात्रों में जोश भर गया। धरना स्थल पर बैठकर नेता प्रतिपक्ष ने जौहर विश्वविद्यालय को पूरा समर्थन दिया। इस दौरान छात्रों ने भी जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष करीब 5 मिनट तक धरना स्थल पर छात्रों के बीच बैठे रहे। इस दौरान धरना स्थल पर विधायक पूर्व विधायक एवं आसपास के जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में काफी देर तक विधायक एवं छात्र नारेबाजी करते रहे।


