स्कूलों में खेली गई होली, लगाया गया गुलाल
Rampur News - सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक और अन्य विद्यालयों में छात्रों ने होली से पूर्व एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने छात्रों को कैमिकल युक्त रंगों से बचने और केवल ब्रांडेड गुलाल का उपयोग करने की सलाह दी। सभी ने भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की।

सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक, सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों में शनिवार को छात्र छात्राओं द्वारा होली के त्योहार से पूर्व एक दूसरें गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इसके बाद तीन से चार दिन की छुट्टी की घोषणा की गई। होली के अवसर को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह एवं अध्यापकों द्वारा सभी छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई कि वह केवल गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दे, भाईचारे के साथ होली पर्व मनाए। बाजार में कैमिकल युक्त रंग व गुलाल की भरमार है। उसे न खरीदें। केवल ब्रांडेड कम्पनी का ही अच्छा गुलाल खरीदें। रंग अथवा गुलाल लगाते समय आँखों का विशेष ख्याल रखें।
कैमिकल युक्त रंग व गुलाल से त्वचा को नुकसान पहुंच जाता है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, काजल, काजल सैनी, मीना अमित कुमार सहित अन्य अध्यापकों, छात्र छात्राओं ने एक दूसरें को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



