Rampur News: स्कूल में छात्र को डस्टर मारने का आरोप में प्रधानाचार्य समेत दो पर केस

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: महामूदपुर स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र को फीस को लेकर शिक्षिका ने डस्टर मारा। छात्र के घायल होने पर उसके पिता पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य और प्रबंधक ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Rampur News: स्कूल में छात्र को डस्टर मारने का आरोप में प्रधानाचार्य समेत दो पर केस

Rampur News: थाना पटवाई क्षेत्र के महमूदपुर स्थित बाल विद्या इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र को डस्टर मारने और विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बकैनियां निवासी जयवीर सिंह के अनुसार उनका बेटा सौरभ कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। आरोप है कि 29 जुलाई को स्कूल में फीस को लेकर शिक्षक इरशाद हुसैन उर्फ शेरू ने छात्र पर ब्लैकबोर्ड साफ करने वाला डस्टर फेंककर मारा। डस्टर छात्र के सिर में लगा, जिससे वह घायल होकर बेंच से नीचे गिर गया।जानकारी

मिलने पर जयवीर सिंह स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य साबिर हुसैन तथा प्रबंधक इरशाद हुसैन उर्फ शेरू से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा धक्का देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनकी जेब से 750 रुपये भी गिर गए। परिजनों ने घायल छात्र को जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तहरीर में कॉलेज प्रबंधन पर छात्रों से अवैध वसूली करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने इसी शिकायत पत्र के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: स्कूल में छात्र को डस्टर मारने का आरोप में प्रधानाचार्य समेत दो पर केस