मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट और स्कूली बस को किया सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा के निर्देशन में स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई। नियम तोड़ने वाले वाहनों को पकड़ा गया और सीज किया गया। साइलेंसर बदलकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली बुलेट बाइक भी जब्त की गई। विभाग ने स्कूल संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

मोडिफाइड साइलेंसर युक्त बुलेट और स्कूली बस को किया सीज

यात्रीकर अधिकारी होरीलाल वर्मा के निर्देशन में सुबह से ही स्कूली वाहनों की चेकिंग शुरू कराई गई। नियम तोड़कर चलते मिले एक स्कूली वाहन को पकड़ लिया गया और उन्हें संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। साइलेंसर बदलकर ध्वनि प्रदूषण फैला रही दो बुलेट बाइक भी पकड़ी गई। उन्हें भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई। पीटीओ होरीलाल वर्मा ने बताया कि विभाग नियम तोड़कर चलने वाले वाहनों पर हर रोज कड़ी कार्रवाई करेगा। स्कूल संचालक स्कूल बसों को नियमानुसार ही चलाएं। स्कूलों में संचालित अवैध वाहनों को चिन्हित किया गया है।

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक नियमों का पालन करके ही वाहन चलाएं। अन्यथा चालान कटेगा और वाहन सीज होंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।