Rampur News: घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते का हमला, गंभीर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: भोट में एक 16 वर्षीय लड़के अदनान पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों हाथों में गहरे घाव हो गए। परिजन ने चीख सुनकर हमला रोका और घायल लड़के को जिला अस्पताल में उपचार हेतु ले गए। चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया।

Rampur News: घर के बाहर खेल रहे बालक पर कुत्ते का हमला, गंभीर

Rampur News: भोट।देर शाम घर के बाहर सड़क पर खेल रहे एक बालक पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके दोनों हाथों में कई स्थानों पर गहरे घाव कर दिए। चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर घायल बालक का जिला अस्पताल में उपचार कराया। भोट निवासी मुजम्मिल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मुजम्मिल के अनुसार गुरूवार रात करीब नौ बजे उनका पुत्र अदनान 16 वर्ष घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान पास में से गुजर रहे आवारा कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने उनके पुत्र पर हमला बोल दिया।

बालक की चीख पुकार पर वह मौके पर पहुंचे तो आवारा कुत्ता उनके पुत्र को नोंच रहा था। उन्होंने किसी तरह कुत्ते को मौके से भगाया और गंभीर रूप से घायल अपने पुत्र को रात में ही जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर वापस भेज दिया।परिजनों के अनुसार अदनान के दोनों हाथों में कई स्थानों पर गहरे घाव हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।