रामपुर से चोरी हुई बाइक का शामली में चालान, केस

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर में एक बाइक चोरी हुई थी, जिसका चालान शामली जिले में काटा गया। बाइक के मालिक काजिम अली को जब मोबाइल पर चालान का मैसेज मिला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। काजिम ने एक साल पहले मस्जिद के बाहर बाइक खड़ी की थी, जब चोरों ने उसे चुरा लिया। पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रामपुर से चोरी हुई बाइक का शामली में चालान, केस

रामपुर। शहर से चोरी हुई एक बाइक का चालान शामली जिले में काटा गया। बाइक स्वामी के मोबाइल पर जब मैसेज आया तो उसे जानकारी हुई। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी काजिम अली का कहना है कि वह करीब एक साल पहले वह नमाज पढ़ने एक मस्जिद गया था। मस्जिद के बाहर उसने अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी कर दी और अंदर चला गया। इस बीच चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। उसने मस्जिद के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दो लोग बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखे।

काजिम के अनुसार उस वक्त उसने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसकी बाइक शामली जिले में चलती मिली। वहां की यातायात पुलिस ने बाइक का चालान किया तो मैसेज उसके नंबर पर आया। इसके बाद वह घबरा गया और सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।