Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsSTF Arrests 25 000 Reward History-Sheeter Involved in Robbery and Theft
25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने दबोचा

25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने दबोचा

संक्षेप:

Rampur News - एसटीएफ ने 25,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर पवन उर्फ अम्बे को पटवाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पवन पर हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसे आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गिरोह बनाकर अपराध करता था और 2005 से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। एसटीएफ अब उसके अन्य 12 गैंग सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Jan 13, 2026 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

एसटीएफ ने लूट और चोरी की घटना में फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने आरोपी को पटवाई क्षेत्र से पकड़ा और थाने ले आई। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि आरोपी गिरोह बनाकर जिले में अपराध करता था। उसके ऊपर आठ मुकदमें दर्ज है। यह गैंग का सरगना है। पुलिस इसकी गैंग के 12 अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी में जुट गई है। एसटीएफ को सोमवार को सूचना मिली कि थाना पटवाई में विभिन्न मुकदमों में फरार चल रहा आरोपी पवन उर्फ अम्बे मिलक-पटवाई रोड पर आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ मिलक-पटवाई रोड पर इण्डेन गैस एजेन्सी के पास पहुंचे।

एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ लिया। फरार आरोपी पवन ने पूछताछ में बताया कि उसने आपराधिक घटनायें वर्ष 2005 से करना शुरू की थी।उस पर पहला मुकदमा वर्ष 2005 में ही हत्या के प्रयास का थाना शहजादनगर में दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही जनपदे विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, घरों और दुकानो में सेंधमारी के दर्ज हुए। जिनमें कई बार जेल गया है। उसकी थाना मिलक पर हिस्ट्रीशीट संख्या 21 ए खुली हुई है। इन प्रमुख घटनाओं में रहा है शामिल:: -वर्ष 2009 में थाना मिलक में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की। -वर्ष 2011 में मिलक क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को आपसी दुश्मनी में पिकअप से रौंदकर हत्या कर दी थी। -वर्ष 2024 में ग्राम रजपुरा थाना मिलक की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस तरह करता था रेकी रामपुर। पवन उर्फ अम्बे के दो अन्य भाई थाना मिलक के हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी ने पुलिस ने बताया कि वह घटना कारित करने वाली जगह के आस-पास कमरा किराये पर लेकर रेकी करते है। वह ज्यादातर वारदात शहर के बाहर छोटे कस्बों में रात्रि 12 बजे से पहले करते है क्योंकि तब ज्यादातर लोग पहली गहरी नींद में होते है। इस दौरान यदि घटना वाले घर में कोई सदस्य जाग जाता है तो अभियुक्त अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हिंसक होकर मारपीट व अपने पास मौजूद हथियार से प्रहार कर देते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;