प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रामपुरफोटोथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से शनिवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फ

कोसी मार्ग उत्सव पैलेस में18 से 21 जुलाई तक श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन से पूर्व अधिक मास के पावन अवसर पर गौ सेवा परिवार की ओर से शनिवार की प्रात: बेला में मधुर यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान जय जगन्नाथ के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और भक्तजन भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी भक्त जय-जगन्नाथ के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


