मसवासी में पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, हालत गंभीर
Rampur News - रामपुर के मसवासी में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक बंटी को पीछे से टक्कर मार दी। युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

रामपुर। मसवासी में तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक के गंभीर चोटें आईं हैं। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना सोमवार की देर शाम करीब सवा आठ बजे स्वार-काशीपुर मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने हुई। बताते हैं कि तेज गति से आ रही पिकअप ने पीछे से मझरा खुशहालपुर गांव निवासी बाइक सवार बंटी पुत्र सुभाष को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर स्थित हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया है। तहरीर पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


