रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां बिजनौर जेल से रिहा, सपाइयों से गले मिले

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां पांच साल बाद बिजनौर जेल से बाहर आए। शनिवार की सुबह ही

रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां बिजनौर जेल से रिहा, सपाइयों से गले मिले

सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेहद करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां पांच साल बाद बिजनौर जेल से बाहर आए। शनिवार की सुबह ही सपाई उनको लेने के लिए बिजनौर जिला कारागार पहुंच गए थे। वहां उनके बाहर आते ही सपाईयों ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद वह साथियों के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गए है। नगर पालिका की स्वीपर मशीन चोरी प्रकरण से लेकर नियम विरूद्ध सीमा क्षेत्र से बाहर जाकर तालाब के सौंदर्यीकरण करने के साथ ही चर्चित डूंगरपुर प्रकरण आदि में उनके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। जिसके बाद वह मुरादाबाद की जेल भेजे गए थे।

वहां से बिजनौर भेज दिया गया था। बीते दिनों हाइकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद उनकी रिहाई के परवाने शुक्रवार रात जिला कारागार पहुंच गए थे। उनकी रिहाई की खबर पर रामपुर के सपाई पहले से ही जिला कारागार पहुंच गए थे। शनिवार की सुबह रिहाई होने पर सपाईयों ने माला डालकर स्वागत किया और साथ में ही रामपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव सपा ओमेंद्र चौहान ,अमरजीत सिंह, काशिफ खां आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।